bollywood news

'रत्सासन' से लेकर 'पोर थोजिल' तक, साउथ की इन 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के आगे हॉलीवुड भी फेल

'रत्सासन' से लेकर 'पोर थोजिल' तक, साउथ की इन 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के आगे हॉलीवुड भी फेल

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जिनमें शुरुआत से लेकर आखिरी मिनट तक सस्पेंस बना रहे और हर कुछ देर में कहानी नया मोड़ ले, तो साउथ की ये फिल्में और सीरीज आपके लिए हैं. मर्डर मिस्ट्री से लेकर सीरियल किलर और दिमागी खेल तक, इनमें सब कुछ देखने को मिलेगा. खास बात ये है कि इन्हें आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकते हैं.

'पोर थोजिल' 

जब भी साउथ की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों का ज्रिक होता है तो 'पोर थोजिल' का नाम जरूर लिया जाता है. फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें एक नए और डरपोक पुलिस अफसर को एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर लगातार हो रही हत्याओं की गुत्थी सुलझानी होती है. 

दोनों की जोड़ी और जांच का तरीका फिल्म को काफी दिलचस्प बनाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुलिस के सामने हत्या के कई पुराने कनेक्शन सामने आते हैं. इसमें आर. सरथकुमार, अशोक सेल्वन और निखिला विमल लीड रोल में हैं. 'पोर थोजिल' सोनी लिव पर उपलब्ध है.

'रत्सासन'

अगर आपको साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सीरियल किलर वाली फिल्में पसंद हैं, तो 'रत्सासन' आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसमें विष्णु विशाल, अमाला पॉल और सरवनन जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. फिल्म में एक पुलिस अफसर को ऐसी हत्याओं की जांच करनी होती है, जिनका पैटर्न काफी डरावना है. 

आरोपी को पकड़ना आसान नहीं होता और जांच के दौरान पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले सुराग आते हैं. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका माहौल और सस्पेंस भी काफी मजबूत है. कई सीन्स ऐसे हैं जो आपको अंत तक स्क्रीन से बांधे रखते हैं. 'रत्सासन' को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

'दृश्यम 2'

मलायालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 2' एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक परिवार अपने पुराने राज को बचाने की कोशिश करता है. फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. पुलिस एक बार फिर पुराने मामले की जांच शुरू करती है और परिवार के सामने अपनी सच्चाई छिपाए रखने की चुनौती खड़ी हो जाती है. 

फिल्म में एक्शन से ज्यादा दिमागी खेल देखने को मिलता है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां लगता है कि अब परिवार का राज सामने आ जाएगा, लेकिन फिर कहानी नया मोड़ ले लेती है. 'दृश्यम 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

'इरुध्रुवम' 

'इरुध्रुवम' एक तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज है. सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. कहानी पुलिस अधिकारी विक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सीरियल किलर की तलाश कर रहा है. हत्याओं के पीछे छिपे राज और अपराधी द्वारा छोड़े गए सुराग जांच को और पेचीदा बना देते हैं. 

सीरीज की खास बात इसका इन्वेस्टिगेशन एंगल है. जैसे-जैसे विक्टर केस की तह तक पहुंचता है, मामला उसकी निजी जिंदगी से भी जुड़ता चला जाता है. 'इरुध्रुवम' को सोनी लिव पर देखा जा सकता है. 

'हिट: द फर्स्ट केस'

'हिट: द फर्स्ट केस' एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी लापता हुई लड़की के मामले की जांच करता है. इस केस के दौरान उसे अपने अतीत के डर और मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. 

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, केस और ज्यादा उलझता जाता है. यहां एक के बाद एक नए सुराग मिलते हैं और कहानी दर्शकों को लगातार अनुमान लगाने पर मजबूर करती है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

Bollywood Explained

Reporter at Bollywood Ghanta, covering Bollywood news, OTT releases and celebrity updates.