साउथ में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. इन फिल्मों की कहानी आपको हंसाने के साथ-साथ आखिर तक स्क्रीन से बांधे रखती है.
अगर आप भी कुछ अलग और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर मौजूद इन 5 कॉमेडी-थ्रिलर फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
जथि रत्नालु
- 'जथि रत्नालु' साल 2021 में आई एक तेलुगु ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है.
- फिल्म में नवीन पॉलीशेट्टी, प्रियदर्शी, राहुल रामकृष्ण और फारिया अब्दुल्ला जैसे कलाकार हैं.
- फिल्म की कहानी तीन लापरवाह दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नौकरी की तलाश में हैदराबाद आते हैं, लेकिन वहां वे एक राजनीतिक मर्डर मिस्ट्री और साजिश में फंस जाते हैं.
- इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेय
- 'एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेया' साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगु की एक ब्लैक कॉमेडी, मिस्ट्री और इन्वेस्टिगाटिव थ्रिलर फिल्म है.
- ये एक छोटे शहर के जासूस की कहानी है, जो रेलवे ट्रैक पर मिलने वाली लावारिस लाशों के रहस्य की जांच करते हुए खुद एक मर्डर केस में फंस जाता है.
- 'एजेंट साई श्रीनिवास आत्रेया' में नवीन पॉलिशेट्टी और श्रुति शर्मा लीड रोल में हैं.
- ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

मंडेला
- 2021 की तमिल फिल्म 'मंडेला' कॉमेडी-ड्रामा और सटायर / इलेक्शन थ्रिलर फिल्म है.
- इसमें योगी बाबू लीड रोल में है.
- 'मंडेला' एक गरीब नाई की कहानी है, जिसके एक अकेले वोट पर पूरे गांव का चुनाव टिक जाता है और उसकी किस्मत बदल जाती है.
- इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

डॉक्टर
- 'डॉक्टर' एक साल 2021 में रिलीज हुई एक सुपरहिट तमिल एक्शन-कॉमेडी और ब्लैक कॉमेडी फिल्म है.
- इसमें शिवकार्तिकेयन, प्रियंका अरुल मोहन, और विनय राय जैसे कलाकार हैं.
- ये कहानी वरुण, एक मिलिट्री डॉक्टर है, जो अपनी मंगेतर की किडनैप हुई भतीजी को बचाने के लिए एक खतरनाक मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करता है.
- ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स
- 'मुकुंदन उन्नी एसोसिएट्स' साल 2022 में रिलीज़ हुई एक मलयालम डार्क कॉमेडी क्राइम फिल्म है.
- फिल्म में विनीत श्रीनिवासन, सूरज वेंजारामूडु, और आरशा चांदनी बैजू जैसे कलाकार हैं.
- ये फिल्म एडवोकेट मुकुंदन उन्नी की है, जो एक वकील है. करियर में असफलता और पैसों की तंगी से जूझते हुए वो अमीर बनने के लिए गैर-कानूनी रास्ते चुनता है.
- ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.