जुलाई का तीसरा शुक्रवार सचमुच ओटीटी लवर्स के लिए एक धमाकेदार वीकेंड लेकर आया है! जियो हॉटस्टार (JioHotstar) से लेकर नेटफ्लिक्स (Netflix) तक, इस हफ्ते हर जॉनर के दर्शकों के लिए शानदार कंटेंट रिलीज हुआ है.
1. चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil)
कहानी: हैदराबाद के बैकड्रॉप पर सेट यह फिल्म दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है. कॉलेज के इस तूफानी रोमांस में मोड़ तब आता है, जब एक अनचाही प्रेग्नेंसी उनकी जिंदगी बदल देती है. थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म घर बैठे रोमांस और ड्रामा का तड़का लगाने के लिए उपलब्ध है.

प्लेटफ़ॉर्म: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
स्टार कास्ट: अनन्या पांडे और लक्ष्य
निर्देशक: विवेक सोनी
2. मां इंति बंगारम (Maa Inti Bangaram)
कहानी: थिएटर्स में ₹100 करोड़ से ज्यादा का छप्परफाड़ कलेक्शन करने के बाद सामंथा की यह फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है.

प्लेटफ़ॉर्म: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
जॉनर: एक्शन-कॉमेडी / फैमिली ड्रामा
स्टार कास्ट: सामंथा रूथ प्रभु, गुलशन देवैया, दिगंत मनचले
निर्देशक: बी.वी. नंदिनी रेड्डी
3. हार्टस्टॉपर फॉरएवर (Heartstopper Forever)
कहानी: एलिस ओसेमन के मशहूर ग्राफिक नोवेल पर आधारित इस शो का यह एक बेहद इमोशनल और फिनाले चैप्टर है.

प्लेटफ़ॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: कमिंग-ऑफ-एज रोमांटिक ड्रामा
स्टार कास्ट: किट कॉनर और जो लॉक
निर्देशक: वॉश वेस्टमोरलैंड
द ईस्ट पैलेस (The East Palace)
कहानी: जोसियन कालखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कोरियन सीरीज रहस्यों से भरी है. महल में फैले एक भयानक शाही श्राप और रहस्यमयी ताकतों का पर्दाफाश करने के लिए एक घोस्ट-स्लेयर (भूतों का शिकार करने वाला) और मरे हुए लोगों से बात कर सकने वाली कोर्ट लेडी एक साथ आते हैं.

प्लेटफ़ॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: डार्क फैंटेसी K-ड्रामा
स्टार कास्ट: नाम जू-ह्युक, रो यूं-सेओ और चो सेउंग-वू
निर्देशक: चोई जंग-क्यू
5. डिज़ायर (Desire)
कहानी: यह कहानी लूसेरो नाम की एक बेहद सफल वकील की है, जिसकी परफेक्ट चलती जिंदगी तब पूरी तरह बिखर जाती है जब वह अपनी ही बेटी के स्विमिंग कोच के साथ एक सीक्रेट अफेयर शुरू कर देती है.

प्लेटफ़ॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: मैक्सिकन इरोटिक थ्रिलर
स्टार कास्ट: लुडविका पालेटा, ऑस्कर कैसास और होज़े मारिया डी तविरा
निर्देशक: जॉर्ज मिशेल ग्राउ
6. 23,000 लाइव्स (23,000 Lives)
कहानी: यह फिल्म 'जुगेंड रेटेट' (Jugend Rettet) नाम के एक संगठन की सच्ची कहानी से प्रेरित है.

प्लेटफ़ॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर: बायोग्राफिकल ड्रामा