akshay kumar

June OTT Release: जून के महीने में एंटरटेनमेंट का धमाका, 'भूत बंगला' से 'राजा शिवाजी' तक रिलीज होगीं ये फिल्में और सीरीज

Advertisement
June OTT Release: जून के महीने में एंटरटेनमेंट का धमाका, 'भूत बंगला' से 'राजा शिवाजी' तक रिलीज होगीं ये फिल्में और सीरीज

जून के महीने में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा. इस महीने ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. 'भूत बंगला' से लेकर 'राजा शिवाजी' तक का कंटेंट दर्शकों को पूरा एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार है. हिंदी, साउथ, हॉलीवुड की कई फिल्में तहलका मचाने आ रही ही हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.

June OTT Release - Netflix-Maa-Behen-Gullak-Patriot-Dhurandhar
June OTT Release -Maa-Behen-Gullak-Patriot-Dhurandhar-Brown

लॉ एंड ऑर्डर- स्पेशल विक्टिम यूनिट
एक अमेरिकी पुलिस प्रोसीजरल क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज है, जिसे डिक वुल्फ ने बनाया है. ये सीरीज 1 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

law and order special victim unit - ott

हस्तिनापुर के वीर
हस्तिनापुर एक माइथोलॉजिकल सीरीज है. जिसमें महाभारत के पांच पांडवों की कहानी देखने को मिलेगी. ये सीरीज 2 जून को सोनी लिव पर स्ट्रिमिंग के लिए अवेलेबल है.

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी
'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज़ है, जो टाइटन कंपनी के सफर पर बेस्ड है. इसमें नसीरुद्दीन शाह और जिम सरभ मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. ये सीरीज़ 3 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी.

मां बहन
माधुरी दीक्षित की क्राइम-कॉमेडी फिल्म मां बहन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. ये एक मीडिल क्लास इंडिनय फैमिली पर बेस्ड है. इसमें माधुरी दीक्षित सिंगल मदर रेखा का रोल निभा रही हैं. फिल्म में तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा भी हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर 4 जून से देख सकेंगे.

maa behan - Netflix, madhuri dikshit

द वॉचर्स
हॉरर लवर्स के लिए भी धमाकेदार कंटेंट रिलीज होने वाला है. द वॉचर्स फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जो एक हॉरर मिस्ट्री है. जिसे ईशाना नाइट श्यामलन ने लिखा और निर्देशित किया है. ये फिल्म ए.एम. शाइन के इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड है. ये भी 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

गुल्लक सीज़न 5
'गुल्लक सीज़न 5' एक फैमिली ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो सोनी लिव पर 5 जून को रिलीज़ होगी. इस बार भी कहानी एक मिडिल-क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी, सपनों और परेशानियों के साथ आगे बढ़ता है. इस सीज़न में नए कलाकार अनंत वी जोशी की एंट्री भी दिखाई जाएगी.

टीच यू ए लेसन
टीच यू ए लेसन एक कोरियन एक्शन के-ड्रामा सीरीज़ है.इसमें एक स्पेशल सरकारी टीम दिखाई गई है, जो स्कूलों में बढ़ती बदमाशी और बुलीइंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाती है.ये सीरीज 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

धुरंधरः द रिवेंज (रॉ और अनदेखा)
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर 'धुरंधरः द रिवेंज का' रॉ और अनकट वर्जन रिलीज के लिए तैयार है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नज आएंगे. ये फिल्म 5 जून को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी.

Dhurandhar OTT release

केडी: द डेविल
केडी: द डेविल एक कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें ध्रुव सरजा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. ये फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब 5 जून से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.

ऑफिस रोमांस
'ऑफिस रोमांस' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन ओल पार्कर ने किया है. इसमें जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. इसकी कहानी एक कंपनी की CEO के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने नए एम्पलाई से प्यार करने लगती है. ये फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.

ब्राउन
'ब्राउन' एक क्राइम-ड्रामा सीरीज़ है. इसमें करिश्मा कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आती हैं, जो क्राइम नेटवर्क से लड़ने के साथ-साथ अपनी निजी परेशानियों से भी जूझती हैं. ये 5 जून को जी5 पर रिलीज़ होगी. 

भूत बंगला 
भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार हैं. इसमें डर के साथ-साथ कॉमेडी और हल्का-फुल्का एंटरटेनमेंट भी देखने को मिलता है. ये फिल्म 12 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

bhooth Bangla ott,akshay kumar

ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 2
'ठुकरा के मेरा प्यार सीज़न 2' एक ड्रामा वेब सीरीज़ है, जो 19 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी. इस नए सीज़न में प्यार, धोखा और की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. इसमें संचिता बसु और धवल ठाकुर हैं.

राजा शिवाजी
राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है. इसमें रितेश देशमुख, जिनेिलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और भाग्यश्री जैसे कलाकार नजर आते हैं.  ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है, जो 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

raja shivaji - OTT

Bollywood Explained

Reporter at Bollywood Ghanta, covering Bollywood news, OTT releases and celebrity updates.

Advertisement